www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

UPSSSC उत्तर प्रदेश सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 | UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026

UPSSSC Senior Instructor

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर 21-परीक्षा/2026 के अनुसार सीनियर इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नाम : सीनियर इंस्ट्रक्टर

विज्ञापन संख्या : 21-परीक्षा/2026
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 14.09.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 05.10.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 05.10.2026
  • संसोधन की अंतिम तारीख : 12.10.2026
  • सामान्य वर्ग / ओबीसी : ₹25/-
  • एससी / एसटी / महिला : ₹25/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई आदि माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.07.2026
  • इस भर्ती के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता

 ज्येष्ठ अनुदेशक (कृषि अभियंत्रण)
  • कृषि अभियंत्रण में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक (B.Sc./B.Tech.) होना चाहिए। इसके अलावा निर्धारित अनुभव/अधिमानी योग्यता में कृषि उपकरणों के निर्माण या प्रशिक्षण एवं प्रसार कार्य का अनुभव, क्षेत्रीय सेना में सेवा या NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र शामिल है।
ज्येष्ठ अनुदेशक (पौध संरक्षण)
  • कृषि विज्ञान में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री (M.Sc.) होनी चाहिए। अधिमानी योग्यता में कीट विज्ञान/पादप रोग विज्ञान में स्नातकोत्तर, अध्यापन/प्रशिक्षण/प्रसार कार्य का 3 वर्ष का अनुभव, प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा या NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र शामिल है।
ज्येष्ठ अनुदेशक (उद्यान विज्ञान)
  • उद्यान विज्ञान में कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc./B.Sc. (Horticulture) होना चाहिए। अधिमानी योग्यता में उद्यान विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, अध्यापन/प्रशिक्षण/प्रसार कार्य का 3 वर्ष का अनुभव, प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा या NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र शामिल है।
ज्येष्ठ अनुदेशक (पशुपालन)
  • पशुपालन में कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc. या M.Sc. होना चाहिए। अधिमानी योग्यता में पशुपालन में स्नातकोत्तर डिग्री, अध्यापन/प्रशिक्षण/प्रसार कार्य का 3 वर्ष का अनुभव, प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा या NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र शामिल है।
ज्येष्ठ अनुदेशक (शस्य विज्ञान)
  • कृषि में कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc. होना चाहिए। अधिमानी योग्यता में शस्य विज्ञान/एग्रोनॉमी में स्नातकोत्तर डिग्री, अध्यापन/प्रशिक्षण/प्रसार कार्य का 3 वर्ष का अनुभव, प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा या NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र शामिल है।
ज्येष्ठ अनुदेशक (महिला कल्याण)
  • गृह विज्ञान, गृह-अर्थशास्त्र, पोषण आहार या आहार विज्ञान में कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए।
ज्येष्ठ अनुदेशक (सहकारिता)
  • कम से कम 50% अंकों के साथ M.A. (अर्थशास्त्र), M.Sc. (कृषि अर्थशास्त्र) या M.Com. की डिग्री होनी चाहिए।
ज्येष्ठ अनुदेशक (पंचायत)
  • कम से कम 50% अंकों के साथ M.A. (अर्थशास्त्र), M.Sc. (कृषि अर्थशास्त्र) या M.A. (समाजशास्त्र) की डिग्री होनी चाहिए।
ज्येष्ठ अनुदेशक (मृदा विज्ञान)
  • मृदा विज्ञान में कम से कम 50% अंकों के साथ M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। अधिमानी योग्यता में मृदा विज्ञान/मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री तथा निर्धारित अनुभव/सेवा या NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र शामिल है।
ज्येष्ठ अनुदेशक (कृषि)
  • भारत में स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
ज्येष्ठ अनुदेशक (कृषि प्रसार)
  • कृषि में कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। अधिमानी योग्यता में कृषि प्रसार में स्नातकोत्तर डिग्री तथा अध्यापन/प्रशिक्षण/प्रसार कार्य का 3 वर्ष का अनुभव, प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा या NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र शामिल है।
ज्येष्ठ अनुदेशक (सार्वजनिक स्वास्थ्य)
  • स्नातक डिग्री के साथ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सफाई निरीक्षक परीक्षा का प्रमाण-पत्र होना चाहिए। अधिमानी योग्यता में सफाई निरीक्षक के कार्य का 3 वर्ष का अनुभव, प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा या NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र शामिल है।
ज्येष्ठ अनुदेशक (उत्पादन)
  • कृषि अभियंत्रण/यांत्रिक अभियंत्रण/विद्युत अभियंत्रण/सिविल अभियंत्रण में डिग्री या कृषि उपकरणों के निर्माण से संबंधित निर्धारित डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव निर्धारित है।
यह भी देखें : BOB Bank बैंक ऑफ़ बड़ौदा वेल्थ कार्यकारी एवं ऋण विश्लेषक भर्ती 2026
वेतनमान : ₹35,400 – ₹1,12,400/- प्रतिमाह
कुल पदों की संख्या : 132

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन का आधार लिखित परीक्षा है। सबसे पहले PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न और 100 अंक होंगे तथा परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का 25% नकारात्मक अंकन होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का PET-2025 में शामिल होना और उसका स्कोर कार्ड जारी होना जरूरी है। PET रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ई-मेल पर प्राप्त OTP से लॉगिन करके संबंधित पद का चयन करना होगा और अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद निर्धारित ₹25 ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करके आवेदन सबमिट करना होगा। शुल्क के सफल भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

  • UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
  • इस भर्ती में Senior Instructor के कुल 132 पद हैं। 
  • UPSSSC Senior Instructor भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
  • इस भर्ती में पद के अनुसार संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (Post Graduation) सहित अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।
  • UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। आवेदन में संशोधन/शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 है।
  • UPSSSC Senior Instructor भर्ती में चयन कैसे होगा?
  • उम्मीदवारों को PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?
  • सामान्य, OBC, SC, ST और अन्य सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क ₹25 निर्धारित है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों से परीक्षा शुल्क अलग से लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top