www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

BOB Bank बैंक ऑफ़ बड़ौदा वेल्थ कार्यकारी एवं ऋण विश्लेषक भर्ती 2026

बैंक ऑफ़ बड़ौदा वेल्थ कार्यकारी एवं ऋण विश्लेषक भर्ती 2026 | BOB Bank Wealth Executive & Credit Analyst Recruitment 2026

BOB Bank Wealth Executive & Credit Analyst 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17 के अनुसार वेल्थ कार्यकारी एवं ऋण विश्लेषक (Wealth Executive & Credit Analyst) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : बैंक ऑफ़ बड़ौदा
पद का नाम : वेल्थ कार्यकारी एवं ऋण विश्लेषक

विज्ञापन संख्या : BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 04.09.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 24.09.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 24.09.2026
  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹850/-
  • एससी / एसटी : ₹175/-
  • महिला अभ्यर्थी : ₹175/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.09.2026

ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष
  • PwBD: सामान्य/EWS को 10 वर्ष, OBC को 13 वर्ष और SC/ST को 15 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक: सामान्य/EWS को 5 वर्ष, OBC को 8 वर्ष और SC/ST को 10 वर्ष की छूट।

योग्यता

वेल्थ कार्यकारी (Wealth Executive)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में Graduation होना चाहिए। इसके साथ IC 38, NISM Series V-A, NISM Series XXI-A या NISM Series V-D में से कोई एक वैध सर्टिफिकेशन होना जरूरी है। 2 वर्ष की MBA/मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा को वरीयता दी जाएगी। साथ ही वेल्थ प्रोडक्ट्स की Sales में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
क्रेडिट विश्लेषक – सी एंड आईसी (Credit Analyst – C&IC)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में Graduation और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की योग्यता होना जरूरी है। इसके साथ किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में कम से कम 1 वर्ष का बैंकिंग अनुभव होना चाहिए। कॉर्पोरेट क्रेडिट में अनुभव को वरीयता दी जाएगी।
यह भी देखें : SBI भारतीय स्टेट बैंक विशेषज्ञ कैडर अधिकारी भर्ती 2026
वेतनमान : ₹48,480  – ₹93,960/- प्रतिमाह
कुल पदों की संख्या : 1100

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में 120 प्रश्न, 120 अंक और 120 मिनट का समय होगा। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल/इकोनॉमिक एवं बैंकिंग अवेयरनेस तथा पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज के प्रश्न शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट के Career → Current Opportunities सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर बायोडाटा, फोटो, हस्ताक्षर और योग्यता / अनुभव से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद Debit Card, Credit Card, Internet Banking या UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

  • Bank of Baroda Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
  • इस भर्ती के तहत कुल 1100 पद हैं जिनमें 1000 पद वेल्थ कार्यकारी और 100 पद क्रेडिट विश्लेषक के हैं।
  • Bank of Baroda Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
  • वेल्थ कार्यकारी के लिए किसी भी विषय में Graduation के साथ निर्धारित वैध सर्टिफिकेशन जरूरी है। क्रेडिट विश्लेषक के लिए Graduation और Chartered Accountant (CA) होना जरूरी है।
  • Bank of Baroda Recruitment 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी?
  • वेल्थ कार्यकारी के लिए वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह और क्रेडिट विश्लेषक के लिए ₹64,820 से ₹93,960 प्रति माह है।
  • Bank of Baroda Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?
  • उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
  • Bank of Baroda Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 4 सितंबर 2026 और आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top