www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

MP Police एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 | MPESB Police Constable Recruitment 2026

MPESB Police Constable 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन के अनुसार MPESB ने आरक्षक जी.डी. (Police Constable GD) की सीधी भर्ती के चयन हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें

विभाग का नाम : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
पद का नाम : पुलिस कॉन्स्टेबल

विज्ञापन संख्या : MPESB/Police/GD/2026
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 22.09.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 06.10.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 06.10.2026
  • संसोधन की अंतिम तारीख : 11.10.2026
  • परीक्षा की तारीख : 19.11.2026
  • सामान्य : ₹500/-
  • ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹250/-
  • एससी / एसटी : ₹250/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष
  • आयु की गणना : 06.10.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

योग्यता

आरक्षक (GD)
  • आरक्षक (GD) के लिए अनारक्षित, SC और OBC अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा या हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 8वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

फिजिकल मेजरमेंट / शारीरिक मापदंड

विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए
  • सामान्य/OBC पुरुष: ऊंचाई 168 सेमी, सीना 79 सेमी बिना फुलाव और 84 सेमी फुलाव सहित।
  • गोरखा/गढ़वाली/कुमाऊं पुरुष: ऊंचाई 157 सेमी, सीना 79–84 सेमी।
  • मराठा/SC/ST पुरुष: ऊंचाई 165 सेमी, सीना 79–84 सेमी।
SAF को छोड़कर अन्य संवर्गों के लिए
  • पुरुष सामान्य/SC/OBC: ऊंचाई 168 सेमी, सीना 81 सेमी बिना फुलाव और 86 सेमी फुलाव सहित।
  • महिला सामान्य/SC/OBC: ऊंचाई 155 सेमी।
  • पुरुष ST: ऊंचाई 160 सेमी, सीना 76 सेमी बिना फुलाव और 81 सेमी फुलाव सहित।
  • महिला ST: ऊंचाई 155 सेमी।

शारीरिक दक्षता परीक्षण

PPT कुल 100 अंकों का है और इसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल हैं। 800 मीटर दौड़ के लिए 1 अवसर तथा लंबी कूद और गोला फेंक के लिए 3-3 अवसर दिए जाएंगे। पुरुषों और महिलाओं के लिए इनके अंक निर्धारित अलग-अलग मानकों के अनुसार दिए जाएंगे।
यह भी देखें : MPESB एमपी पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफ़र) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026
वेतनमान : ₹19,500 – ₹62,000/- प्रतिमाह
कुल पदों की संख्या : 7500

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में सबसे पहले 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त कट-ऑफ परसेंटाइल के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के लगभग 7 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PPT) के लिए बुलाया जाएगा। PPT कुल 100 अंकों का होगा और इसमें प्राप्त अंकों को लिखित परीक्षा के अंकों के साथ जोड़कर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। PPT में कम से कम 30 अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके बाद मूल दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा और पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन MP Online की वेबसाइट www.mponline.gov.in के माध्यम से स्वयं कंप्यूटर से या अधिकृत MP Online कियोस्क के जरिए भरा जा सकता है। आवेदन में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ फोटो, हस्ताक्षर और हस्तलिपि की निर्धारित इमेज अपलोड करनी होगी। इसके अलावा जन्मतिथि, जाति/श्रेणी और आरक्षण या छूट से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी लगाने होंगे। आवेदन जमा करने के बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या अधिकृत MP Online कियोस्क के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक रहेगी।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

1. MP Police Constable GD Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
MP Police Constable GD Recruitment 2026 के तहत कुल 7,500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. MP Police Constable GD भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
सामान्य, SC और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10वीं कक्षा या 10+2 प्रणाली के अंतर्गत हायर सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है जबकि ST वर्ग के लिए 8वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता निर्धारित है।

3. MP Police Constable GD भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?
सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के कटऑफ के आधार पर लगभग 7 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा और PPT में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

4. MP Police Constable GD भर्ती 2026 में वेतन कितना मिलेगा?
इस भर्ती में आरक्षक पद का वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 निर्धारित है।

5. MP Police Constable GD Recruitment 2026 की आवेदन करने की तारीख क्या है?
MP Police Constable GD Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top