www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

MPESB एमपी पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफ़र) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026

एमपी पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफ़र) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 | MPESB Police Subedar and ASI Recruitment 2026

MPESB Police Subedar and ASI 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन के अनुसार MPESB ने पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफ़र) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन फॉर्म भरने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे बताए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल
पद का नाम : पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफ़र) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

विज्ञापन संख्या : MPESB/Steno/ASI/2026
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 24.09.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 08.10.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 08.10.2026
  • संसोधन की अंतिम तारीख : 13.10.2026
  • परीक्षा की तारीख : 03.11.2026
  • सामान्य / अन्य राज्य : ₹500/-
  • ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹250/-
  • एससी / एसटी : ₹250/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।                         

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष
  • आयु की गणना : 08.10.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

योग्यता

सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक (Subedar – Stenographer)
  • उम्मीदवार का 10+2 (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से हिंदी आशुलिपि (Hindi Shorthand) में 100 शब्द प्रति मिनट की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा CPCT प्रमाण-पत्र के साथ हिंदी टाइपिंग उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कंप्यूटर योग्यता के लिए DOEACC का डिप्लोमा, मान्यता प्राप्त ITI से COPA का 1 वर्षीय प्रमाण-पत्र, मान्यता प्राप्त संस्थान से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम या मान्यता प्राप्त संस्थान/मुक्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर डिप्लोमा जैसी निर्धारित योग्यताओं में से मान्य योग्यता होनी चाहिए।
सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) (Assistant Sub Inspector – Stenographer)
  • उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10+2 (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही CPCT प्रमाण-पत्र के साथ हिंदी टाइपिंग उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कंप्यूटर योग्यता के लिए Engineering Degree, MCA, BCA, M.Sc. Computer Science/Information Technology, AICTE मान्यता प्राप्त Polytechnic Diploma, DOEACC Diploma, ITI से COPA का 1 वर्षीय प्रमाण-पत्र, आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम या मान्यता प्राप्त संस्थान/मुक्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर डिप्लोमा जैसी नोटिफिकेशन में निर्धारित योग्यताओं में से मान्य योग्यता होनी चाहिए।
यह भी देखें : Railway RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 – CEN 05/2026
वेतनमान : ₹19,500 – ₹1,14,800/- प्रतिमाह पद के अनुसार
कुल पदों की संख्या : 655

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न कुल 100 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा तथा गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाएगा। इस परीक्षा में प्राप्त कट-ऑफ Percentile के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के लगभग 7 गुना उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए चुना जाएगा। दूसरे चरण में उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परीक्षण और प्रायोगिक परीक्षा होगी। प्रायोगिक परीक्षा में टंकण/आशुलेखन से संबंधित परीक्षा ली जाएगी और इसमें कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन 24 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार MP Online के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पहचान-पत्र की जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक विवरण सही-सही भरना होगा। आवेदन शुल्क जमा होने के बाद आवेदन पूर्ण माना जाएगा। आवेदन में गलती होने पर निर्धारित संशोधन अवधि 24 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

1. MPESB Police Subedar Steno & ASI Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 655 पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. MPESB Police Subedar Steno & ASI Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10+2 (12वीं) पास होना आवश्यक है। पद के अनुसार हिंदी टाइपिंग, हिंदी आशुलिपि और कंप्यूटर संबंधी योग्यता भी निर्धारित है।

3. MPESB Police Subedar Steno & ASI Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

4. MPESB Police Subedar Steno & ASI Recruitment 2026 में वेतन कितना मिलेगा?
पद के अनुसार उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹1,14,800/- तक का वेतनमान दिया जाएगा।

5. MPESB Police Subedar Steno & ASI Recruitment 2026 की आवेदन करने की तारीख क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 अक्टूबर 2026 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top