www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

Railway RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 – CEN 05/2026 सरकारी जॉब

Railway RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 | Railway RRB Paramedical Recruitment 2026

Railway RRB Paramedical 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- भारत सरकार, रेल मंत्रालय, रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर CEN 05/2026 के अनुसार पैरामेडिकल श्रेणी (Paramedical) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : रेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नाम : पैरामेडिकल

विज्ञापन संख्या : CEN 05/2026
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 15.09.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 14.10.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 14.10.2026
  • संसोधन की अंतिम तारीख : 26.10.2026
  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹500/-
  • एससी / एसटी : ₹250/-
  • महिला अभ्यर्थी : ₹250/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।                         

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.01.2027

ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

  • SC/ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • OBC-NCL श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) अभ्यर्थियों को नियमानुसार सेवा अवधि को आयु से घटाने के बाद UR/EWS के लिए 03 वर्ष, OBC-NCL के लिए 06 वर्ष तथा SC/ST के लिए 08 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
  • PwBD (UR/EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • PwBD (OBC-NCL) श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 13 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • PwBD (SC/ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता

नर्सिंग अधीक्षक (Nursing Superintendent)
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से General Nursing and Midwifery (GNM) का 3 वर्षीय कोर्स पास होना और Registered Nurse & Midwife होना चाहिए या B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए।
डायलिसिस तकनीशियन (Dialysis Technician)
  • B.Sc डिग्री के साथ Haemodialysis में Diploma या किसी प्रतिष्ठित संस्थान में Haemodialysis कार्य का 2 वर्ष का संतोषजनक प्रशिक्षण/अनुभव होना चाहिए। Dialysis Techniques, Dialysis Technology या Renal Dialysis Technology में B.Sc भी मान्य है।
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-II (Health & Malaria Inspector Grade-II)
  • किसी भी शाखा में Chemistry विषय के साथ B.Sc होना चाहिए। इसके साथ Health/Sanitary Inspector में 1 वर्षीय Diploma या Health Sanitary Inspector का 1 वर्षीय NTC होना चाहिए।
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट (Audiologist & Speech Therapist)
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor in Audiology and Speech Language Pathology (BASLP) की डिग्री होनी चाहिए और Rehabilitation Council of India (RCI) में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) [Pharmacist (Entry Grade)
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.Pharmacy (Allopathic) की डिग्री और Pharmacy Act, 1948 के तहत Pharmacist के रूप में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। Pharm.D वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं, बशर्ते उनका Pharmacist के रूप में रजिस्ट्रेशन हो।
रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन (Radiographer/X-Ray Technician)
  • 12 वीं में Physics और Chemistry विषय के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से Radiography/X-Ray Technician/Radiodiagnosis Technology में 2 वर्षीय Diploma होना चाहिए। संबंधित विषय में B.Sc और निर्धारित Diploma वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
ईसीजी तकनीशियन (ECG Technician)
  • 12 वीं या Science में Graduation के साथ किसी प्रतिष्ठित संस्थान से ECG Laboratory Technology/Cardiology/Cardiology Technician/Cardiology Techniques में Certificate, Diploma या Degree होना चाहिए। Certificate की अवधि कम से कम 1 वर्ष होनी चाहिए।
ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist)
  • B.Sc in Optometry या 3 से 4 वर्ष की अवधि का Diploma in Ophthalmic Technician होना चाहिए। साथ ही संबंधित Council/Licensing Body में रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।
लैब असिस्टेंट ग्रेड-II (Lab Assistant Grade-II)
  • 12 वीं Science के साथ DMLT Diploma या DMLT के समकक्ष Medical Lab Technology में कम से कम 1 वर्ष का Certificate Course होना चाहिए। B.Sc Medical Lab Technology की डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
यह भी देखें : UPSSSC उत्तर प्रदेश सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026
वेतनमान : ₹21,700 – ₹44,900/- प्रतिमाह पद के अनुसार
कुल पदों की संख्या : 590

चयन प्रक्रिया

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों की Computer Based Test (CBT) परीक्षा होगी। CBT में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे तथा परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें Professional Ability के 70 प्रश्न, General Awareness के 10 प्रश्न, General Arithmetic एवं General Intelligence & Reasoning के 10 प्रश्न और General Science के 10 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और रिक्तियों के बराबर उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच और निर्धारित Medical Examination होगा। अंतिम Empanelment CBT की मेरिट, Document Verification और Medical Examination में सफल होने के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले CEN 05/2026 के लिए अपना Account बनाना होगा, जिसके लिए सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूरी है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पद एवं RRB/Zone की प्राथमिकता आदि भरनी होगी। आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपनी पसंद के पद/Zone की preference देनी होगी। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज/जानकारी भरकर आवेदन जमा करना होगा और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान Online Mode से करना होगा। शुल्क भुगतान की पुष्टि होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन पूरा माना जाएगा। एक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए केवल एक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

1. RRB Paramedical Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत पैरामेडिकल के कुल 590 पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. RRB Paramedical Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है जिसमें 10+2, डिप्लोमा, डिग्री और संबंधित तकनीकी योग्यता शामिल है।

3. RRB Paramedical Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले Computer Based Test (CBT) के माध्यम से होगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।

4. RRB Paramedical Recruitment 2026 में वेतन कितना मिलेगा?
पद के अनुसार उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹44,900 रुपये तक का प्रारंभिक वेतन मिलेगा।

5. RRB Paramedical Recruitment 2026 की आवेदन करने की तारीख क्या है?
RRB Paramedical Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top