www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

UP Scholarship 2026-27: यूपी छात्रवृत्ति आवेदन, OTR रजिस्ट्रेशन और जरूरी तारीखें

उत्तर प्रदेश प्री-मैट्रिक / प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन फॉर्म 2026 | UP Pre-Matric / Pre-Matric Scholarship 2026-27

UP Scholarship 2026-27

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन के अनुसार प्री-मैट्रिक / प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है। जिसके लिए सभी इक्षुक और पात्र अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और छात्रवृत्ति से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग
फॉर्म का नाम : प्री-मैट्रिक / प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति

विज्ञापन संख्या : UP Scholarship 2026-27
www.सरकारीजॉब.com

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए तारीख

  • नया आवेदन (Fresh) 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026
  • आवेदन का प्रिंट निकालना 30 सितंबर 2026 तक
  • फॉर्म और दस्तावेज स्कूल में जमा करना 12 अगस्त से 5 अक्टूबर 2026
  • नवीनीकरण (Renewal) आवेदन 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026
  • नवीनीकरण के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन 11 अगस्त से 30 अगस्त 2026

12वीं के बाद की पढ़ाई के छात्रों के लिए तारीख

  • नया आवेदन (Fresh) 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026
  • आवेदन का प्रिंट निकालना 2 नवंबर 2026 तक
  • फॉर्म और दस्तावेज कॉलेज में जमा करना 16 सितंबर से 4 नवंबर 2026
  • कॉलेज द्वारा आवेदन सत्यापन 16 सितंबर से 10 नवंबर 2026
  • नवीनीकरण (Renewal) आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026
  • नवीनीकरण के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026

कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility)

  • कक्षा 9वीं: पिछली कक्षा 8वीं पास करके 9वीं में प्रवेश लिया हो।
  • कक्षा 10वीं: 9वीं पास करके 10वीं में प्रवेश लिया हो।
  • कक्षा 11वीं: 10वीं पास करके 11वीं में प्रवेश लिया हो।
  • कक्षा 12वीं: 11वीं पास करके 12वीं में प्रवेश लिया हो।
  • 12वीं के बाद: ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या संबंधित पात्र पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्र संबंधित श्रेणी और छात्रवृत्ति योजना के नियमों के अनुसार पात्र होना चाहिए।
  • पिछले वर्ष आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को नवीनीकरण (Renewal) का विकल्प चुनना होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • बैंक पासबुक या बैंक खाते की जानकारी
  • स्कूल/कॉलेज का नाम और प्रवेश संबंधी जानकारी
  • फीस रसीद, जहाँ लागू हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछला छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन नंबर, यदि Renewal कर रहे हैं
  • OTR नंबर

OTR क्या है और इसे कैसे करें

OTR का पूरा नाम One Time Registration है। यह एक बार किया जाने वाला पंजीकरण है। छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने से पहले पोर्टल पर OTR की जरूरत हो सकती है। OTR बनाने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in खोलें। वहाँ OTR पंजीकरण (OTR Registration) का विकल्प चुनें और निर्देश पढ़कर आगे बढ़ें। अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें फिर पोर्टल पर माँगी गई e-KYC/आधार सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद अपनी जानकारी भरकर OTR नंबर प्राप्त करें और उसे सुरक्षित रख लें।

छात्रवृत्ति का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

सबसे पहले उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल खोलें। यदि OTR नहीं बना है, तो पहले OTR पंजीकरण पूरा करें। फिर वेबसाइट के Student सेक्शन में जाएँ और अपनी कक्षा के अनुसार Pre-Matric (कक्षा 9–10), Post-Matric Intermediate (कक्षा 11–12) या Post-Matric Other Than Intermediate (12वीं के बाद) का विकल्प चुनें। पहली बार आवेदन करने वाले विद्यार्थी Fresh Registration चुनें, जबकि पिछले वर्ष आवेदन कर चुके विद्यार्थी Renewal चुनें। अपनी श्रेणी के अनुसार पंजीकरण खोलें OTR नंबर दर्ज करें और फॉर्म में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, स्कूल/कॉलेज, पिछली कक्षा के अंक, बैंक और अन्य माँगी गई जानकारी सावधानी से भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें। इसके बाद आवेदन का प्रिंट निकालें और निर्धारित समय के भीतर स्कूल/कॉलेज में जमा करें। स्कूल/कॉलेज आपके विवरणों का सत्यापन करेगा इसलिए जमा करने के बाद आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर देखते रहें।

आवेदन करने से पहले ये बातें याद रखें

  • नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दस्तावेजों के अनुसार भरें।
  • OTR और आवेदन का रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें।
  • फॉर्म का प्रिंट और जरूरी दस्तावेज समय पर स्कूल/कॉलेज में जमा करें।
  • बैंक खाते और आधार से संबंधित जानकारी सही रखें।
  • केवल फॉर्म भरना पर्याप्त नहीं है स्कूल/कॉलेज और विभाग का सत्यापन भी जरूरी है।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक 1 || लिंक 2
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: UP Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं या 12वीं के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे पात्र विद्यार्थी अपनी योजना और श्रेणी के नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 2: UP Scholarship 2026-27 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
उत्तर: विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर संबंधित छात्रवृत्ति योजना चुनें OTR पूरा करें और Fresh Registration के माध्यम से आवेदन करें।

प्रश्न 3: UP Scholarship 2026-27 में OTR क्या है?
उत्तर: OTR का पूरा नाम One Time Registration है। यह एक बार किया जाने वाला पंजीकरण है जिसे छात्रवृत्ति आवेदन से पहले पोर्टल के निर्देशों के अनुसार पूरा करना होगा।

प्रश्न 4: UP Scholarship 2026-27 के लिए OTR कैसे करें?
उत्तर: आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल खोलें OTR Registration का विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। पंजीकरण के बाद OTR नंबर सुरक्षित रखें।

प्रश्न 5: UP Scholarship 2026-27 की आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर: कक्षा 9वीं से 12वीं की संबंधित योजना के Fresh आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 थी। 12वीं के बाद की पढ़ाई वाली योजना के Fresh आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top