www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

RHC स्टेनोग्राफर ग्रेड II और ग्रेड III भर्ती 2026 – ₹33800–₹106700 वेतनमान दिया जाएगा

RHC स्टेनोग्राफर ग्रेड II और ग्रेड III भर्ती 2026 | RHC Stenographer Grade II & Grade III Recruitment 2026

इस पोस्ट के बारे में : राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (Rajasthan High Court, Jodhpur) ने DLSA/PLA में स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (इंग्लिश, हिंदी) और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (हिंदी) के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 163 रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है।अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान आदि को नीचे इस जॉब पोस्ट में देख सकते है।आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के अधिसूचना पत्र में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

विभाग का नाम : राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC)

पद का नाम : स्टेनोग्राफर ग्रेड II और ग्रेड II

विज्ञापन संख्या : रा.उ.न्या.जो./परीक्षा प्रकोष्ठ / अधीनस्थ न्यायालय / आशुलिपिक / 2026 / 1032

www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 22.07.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 10.08.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 10.08.2026  
  • सामान्य वर्ग /अन्य राज्य : ₹750/-
  • ओबीसी : ₹600/-
  • एससी / एसटी : ₹450/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई आदि माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.01.2027 इस भर्ती के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता  

ज़िला अदालतों में स्टेनोग्राफ़र ग्रेड III (अंग्रेज़ी)
  • 12वीं पास, O Level / COPA / DPCS / कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा / RSCIT होना चाहिए ।
  • कंप्यूटर पर इंग्लिश स्टेनो (डिक्टेशन: 06 मिनट: 80 WPM, ट्रांसक्रिप्शन: 50 मिनट) होना चाहिए।
ज़िला अदालतों में स्टेनोग्राफ़र ग्रेड III (हिंदी)
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास; O Level / COPA / DPCS / कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा / RSCIT होना चाहिए।
  • कंप्यूटर पर हिंदी शॉर्टहैंड (डिक्टेशन : 06 मिनट : 70 WPM, ट्रांसक्रिप्शन : 50 मिनट) होना चाहिए।
सभी DLSA (PLA सहित) में स्टेनोग्राफर ग्रेड II (हिंदी)
  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास, O लेवल / COPA / DPCS / कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा / RSCIT होना चाहिए।
  • कंप्यूटर पर हिंदी आशुलिपि (डिक्टेशन: 06 मिनट: 70 शब्द प्रति मिनट, प्रतिलेखन: 50 मिनट) होना चाहिए।
यह भी देखें : एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती 2026
वेतनमान ₹ 33,800 – 1,06,700/- प्रतिमाह लेवल 10
कुल पदों की संख्या : 163

चयन प्रक्रिया

Rajasthan High Court (RHC) Stenographer Grade II एवं Grade III Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की होंगे। सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड (Stenography) और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट देना होगा, जिसमें उनकी टाइपिंग स्पीड और शॉर्टहैंड कौशल की जांच की जाएगी। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जहाँ उनके सभी शैक्षणिक और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) कराई जायगी । सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

Rajasthan High Court (RHC) Stenographer Grade II एवं Grade III Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।फिर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यदि आवेदन शुल्क निर्धारित है, तो उसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। अंत में सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

  • राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
  • इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी को स्टेनोग्राफी और कंप्यूटर से संबंधित निर्धारित योग्यता भी पूरी करनी होगी।
  • राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
  • इस भर्ती अभियान के तहत कुल 163 पदों पर Stenographer Grade II एवं Grade III की भर्ती की जाएगी।
  • राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?
  • उम्मीदवारों का चयन स्टेनोग्राफी टेस्ट, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट सूची के अनुसार होगा।
  • राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में वेतन कितना मिलेगा?
  • चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के अनुसार ₹33,800 से ₹1,06,700/- प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
  • राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
  • उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top