www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 – 3797 से अधिक पद 12वी पास से करें ऑनलाइन आवेदन

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 | Punjab Police Constable Recruitment 2026

Punjab Police Constable Recruitment 2026

पंजाब पुलिस ने 12वी पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। पंजाब पुलिस की तरफ से जारी हुए नोटिफ़िकेशन मे पुलिस कांस्टेबल के 3979 से अधिक पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती निकाली है। इस भर्ती मे सभी इक्षुक और पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते है। साथ ही आपको आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी को इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी और माध्यम से आवेदन फॉर्म भरने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

विभाग का नाम : पंजाब पुलिस
पद का नाम : पुलिस कांस्टेबल

www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 10.03.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 30.03.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 30.03.2026
  • सामान्य : ₹1200/-
  • एससी / एसटी : ₹700/-
  • भुगतान का माध्यम : अभ्यर्थी शुल्क को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु 28 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.01.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट:- पंजाब के रहने वाले अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को तय ऊपरी उम्र सीमा में पांच साल तक की छूट दी गई है। इसलिए ऐसे उम्मीदवारों की ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 1 जनवरी 2026 को 33 साल होगी।
यह भी पढ़ें : आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026

योग्यता

पुलिस कांस्टेबल
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10+2 या इसके बराबर की योग्यता।

शारीरिक मानदंड

संवर्ग पुरुष के लिए ऊंचाई महिला के लिए ऊंचाई
जिला एवं सशस्त्र पुलिस 5 फीट 7 इंच 5 फीट 2 इंच
वेतनमान : 19,900/- रुपये प्रतिमाह
कुल पदों की संख्या : 3797

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी जिसमें पेपर-I और पेपर-II शामिल होंगे। पेपर-II केवल पंजाबी भाषा का क्वालिफाइंग पेपर होगा और इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। इसके बाद कम्प्युटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक जांच परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अंत में पेपर-I में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अभ्यर्थी को पंजाब पुलिस की वैबसाइट के भर्ती के भाग मे जाकर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाने पर आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे पुछी जाने वाली सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क भुगतान ऑनलाइन के माध्यमों से जमा कर दें और अपने सभी योग्यता से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

  • पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
  • उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा फिर आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?
  • इस भर्ती में सीवी का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) पास होना जरूरी है।
  • पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में वेतन कितना मिलेगा?
  • इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹19,900 प्रति माह से वेतन दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top