www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

NHB राष्ट्रीय आवास बैंक जनरल मैनेजर, मैनेजर भर्ती 2026

राष्ट्रीय आवास बैंक जनरल मैनेजर मैनेजर भर्ती 2026 | NHB General Manager, Manager Recruitment 2026

NHB General Manager, Manager 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- राष्ट्रीय आवास बैंक की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर NHB/HRMD/Recruitment/2026-27/01 के अनुसार जनरल मैनेजर, मैनेजर सहित कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : राष्ट्रीय आवास बैंक
पद का नाम : जनरल मैनेजर, मैनेजर

विज्ञापन संख्या : NHB/HRMD/Recruitment/2026-27/01
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 29.09.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 18.10.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 18.10.2026
  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹850/-
  • एससी / एसटी : ₹175/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 25 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 56 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.09.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

योग्यता

महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) (General Manager – Information Technology)
  • उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी में बी.टेक./बी.ई. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पब्लिक सेक्टर बैंक में DGM या उससे ऊपर के पद पर कार्यरत होना तथा IT विभाग में न्यूनतम 12 वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए।
उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) (Deputy General Manager – Human Resource)
  • उम्मीदवार के पास HR में MBA या PGDM की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पब्लिक सेक्टर बैंक में AGM या उससे ऊपर के पद पर कार्यरत होना तथा HR विभाग में न्यूनतम 10 वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए।
सहायक महाप्रबंधक (लेखा) (Assistant General Manager – Accounts)
  • उम्मीदवार के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट, वित्त में MBA या वित्त में PGDM की योग्यता होनी चाहिए। साथ ही संबंधित संस्थानों में न्यूनतम 12 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें कम से कम 8 वर्ष का अनुभव कॉर्पोरेट टैक्स, GST, TDS, बैलेंस शीट और नियामकीय रिपोर्टिंग आदि में होना चाहिए।
प्रबंधक (मानव संसाधन) (Manager – Human Resource)
  • उम्मीदवार के पास HR में MBA या PGDM की डिग्री होनी चाहिए तथा मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में न्यूनतम 4 वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए।
प्रबंधक (कानूनी) (Manager – Legal)
  • उम्मीदवार के पास एलएलबी या एलएलएम की डिग्री होनी चाहिए तथा संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अनुभव बैंकिंग कानून, संपत्ति कानून, SARFAESI, DRT और रिकवरी कानून आदि से संबंधित होना चाहिए।
उप महाप्रबंधक (कंपनी सचिव) (Deputy General Manager – Company Secretary)
  • उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की सदस्यता होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 12 वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए तथा उम्मीदवार ने अपने करियर में कंपनी सचिव या सहायक कंपनी सचिव के रूप में कार्य किया होना चाहिए।
यह भी देखें : Canara Bank केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2026
वेतनमान : ₹85,920 – ₹1,35,020/-
कुल पदों की संख्या : 06

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अगर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो पहले आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी और इसके बाद ग्रुप डिस्कशन के जरिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए वेबसाइट के Opportunities → Current Vacancies → Recruitment of Officers in Various Posts – 2026-2027/01 सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरनी होगी तथा फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी। इसके बाद पात्रता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क/इंटिमेशन चार्ज ऑनलाइन जमा करना होगा और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 है।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

1. National Housing Bank भर्ती 2026-27 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 है।

2. National Housing Bank भर्ती में Manager पद के लिए आयु सीमा क्या है?
Manager पद के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 सितंबर 2026 के अनुसार की जाएगी।

3. Manager पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Manager (Human Resource) के लिए HR में MBA/PGDM तथा Manager (Legal) के लिए LLB/LLM की योग्यता निर्धारित है।

4. National Housing Bank में Manager पद का वेतन कितना है?
Manager पद के लिए ₹85,920 से ₹1,35,020/- का वेतनमान निर्धारित है।

5. National Housing Bank भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹175/- तथा अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹850/- आवेदन शुल्क निर्धारित है।

6. National Housing Bank भर्ती 2026-27 में चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top