www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

SBI भारतीय स्टेट बैंक विशेषज्ञ कैडर अधिकारी भर्ती 2026

भारतीय स्टेट बैंक विशेषज्ञ कैडर अधिकारी भर्ती 2026 | SBI Specialist Cadre Officers (SCO) Recruitment 2026

SBI SCO 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर CRPD/SCO/2026-27/23 के अनुसार विशेषज्ञ कैडर अधिकारी (Specialist Cadre Officers) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : भारतीय स्टेट बैंक
पद का नाम : विशेषज्ञ कैडर अधिकारी

विज्ञापन संख्या : CRPD/SCO/2026-27/23
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 04.09.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 25.09.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 25.09.2026
  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹750/-
  • एससी / एसटी : ₹0/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 23 वर्ष पदों के अनुसार
  • अधिकतम आयु : 50 वर्ष पदों के अनुसार
  • आयु की गणना : 31.08.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

योग्यता

क्षेत्रीय प्रमुख (रिटेल) (Zonal Head – Retail)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से Graduation होना चाहिए। MBA (Banking/Finance/Marketing) में 60% अंक तथा CFP, CFA, NISM V-A, NISM Investment Advisor या NISM 21-A जैसी योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही Wealth Management, Retail Banking या AMC में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए जिसमें कम से कम 5 वर्ष बड़े Relationship Manager/Team Lead की टीम संभालने का अनुभव हो।
क्षेत्रीय प्रमुख (Regional Head – RH)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से Graduation होना चाहिए। MBA (Banking/Finance/Marketing) में 60% अंक तथा CFP, CFA, NISM V-A, NISM Investment Advisor या NISM 21-A जैसी योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही Relationship Management में कम से कम 12 वर्ष का अनुभव और बड़े Relationship Manager/Team Lead की टीम संभालने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
संबंध प्रबंधक – टीम लीड (Relationship Manager – Team Lead)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से Graduation होना चाहिए। MBA (Banking/Finance/Marketing) में 60% अंक तथा CFP, CFA, NISM V-A, NISM Investment Advisor या NISM 21-A जैसी योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही Relationship Management में कम से कम 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। Wealth Management का अनुभव और Team Lead के रूप में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।
निवेश विशेषज्ञ (Investment Specialist – IS)
  • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से Finance, Accountancy, Business Management, Commerce, Economics, Capital Markets, Banking, Insurance या Actuarial Science में PG Degree/PG Diploma अथवा CA/CFA होना चाहिए। CA, CFP, CFA, NISM Investment Advisor, Research Analyst Certificate या NISM 21-A जैसी योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही Investment Advisor/Counsellor/Officer या Product Team में कम से कम 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
निवेश अधिकारी (Investment Officer – IO)
  • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से Finance, Accountancy, Business Management, Commerce, Economics, Capital Markets, Banking, Insurance या Actuarial Science में PG Degree/PG Diploma अथवा CA/CFA होना चाहिए। CA, CFP, CFA, NISM Investment Advisor, Research Analyst Certificate या NISM 21-A जैसी योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही Investment Advisor/Counsellor/Officer या Product Team में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
उपाध्यक्ष – वेल्थ (VP Wealth – SRM)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से Graduation होना चाहिए। MBA (Banking/Finance/Marketing) में 60% अंक तथा NISM V-A, XXI-A, CFP या CFA जैसी योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही Sales & Marketing में कम से कम 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए जिसमें Relationship Manager या समान पद पर Wealth Management का अनुभव वरीयता योग्य है।
सहायक उपाध्यक्ष – वेल्थ (AVP Wealth – RM)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से Graduation होना चाहिए। Finance, Marketing या Banking में Post Graduation तथा NISM V-A, XXI-A, CFP या CFA जैसी सर्टिफिकेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही Sales & Marketing में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। Relationship Manager या समान पद पर Wealth Management का अनुभव वरीयता योग्य है।
यह भी देखें : BOI बैंक ऑफ़ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर भर्ती 2026
कुल पदों की संख्या : 208

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बैंक द्वारा योग्यता, अनुभव और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एक या अधिक Personal/Telephonic/Video Interview हो सकते हैं और इंटरव्यू के दौरान CTC Negotiation किया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले SBI की Careers वेबसाइट पर जाकर Current Openings में Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/23 चुनें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद Online Application में अपनी जानकारी भरें फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 है।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

  • SBI Specialist Cadre Officers Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
  • इस भर्ती में कुल 208 पद हैं।
  • SBI SCO Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
  • पद के अनुसार Graduation, Post Graduation/PG Diploma, CA या CFA जैसी अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित हैं।
  • SBI Specialist Cadre Officers Recruitment 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी?
  • पद के अनुसार वार्षिक CTC ₹27.10 लाख से ₹97 लाख तक है।
  • SBI SCO Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?
  • उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • SBI SCO Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top