www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

PGIMER स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ भर्ती 2026

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ भर्ती 2026 | PGIMER Group A/B & C Posts Recruitment 2026

PGIMER Group AB & C Posts 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ की तरफ से जारी हुए नोटिफ़िकेशन PGI/RC/053/2026/2192 के अनुसार ग्रुप A/B और C पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़
पद का नाम : ग्रुप A/B और C

विज्ञापन संख्या : PGI/RC/053/2026/2192
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 03.09.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 19.10.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 19.10.2026
  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹1500/-
  • एससी / एसटी : ₹800/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आयु की गणना : 19.10.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

योग्यता

मेडिकल ऑफिसर
  • मान्यता प्राप्त मेडिकल योग्यता होना जरूरी है और उम्मीदवार का राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। साथ ही Family Planning एवं Educational Methods में विशेष प्रशिक्षण होना चाहिए। संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कंप्यूटर प्रोग्रामर
  • सांख्यिकी, गणित, ऑपरेशन रिसर्च, भौतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री या इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस में डिग्री और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, स्नातक स्तर पर गणित/भौतिक विज्ञान/सांख्यिकी के साथ निर्धारित अधिक अनुभव वाला उम्मीदवार भी पात्र है।
फार्मासिस्ट ग्रेड-II
  • 10वीं पास साथ में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा और Pharmacy Act के अनुसार पंजीकृत फार्मासिस्ट होना जरूरी है।
लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड-I
  • विज्ञान विषय से 10वीं पास लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा और किसी अच्छी लाइब्रेरी में किताबों एवं जर्नल संभालने का 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
एनिमल अटेंडेंट
  • 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार को हिंदी, अंग्रेजी या पंजाबी में से किसी भाषा को पढ़ना-लिखना आना चाहिए और सफाई का ज्ञान होना चाहिए। संबंधित अस्पताल, घर या सरकारी विभाग में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।
बार्बर
  • 10वीं पास होना चाहिए और संबंधित काम का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
मल्टी टास्किंग स्टाफ
  • 10वीं पास होना चाहिए और झाड़ू लगाने, धूल साफ करने तथा सफाई का काम करने का ज्ञान होना जरूरी है। संबंधित अस्पताल, हॉस्टल या सरकारी विभाग में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी देखें : मध्य कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल प्रदेश सूबेदार / उप निरीक्षक भर्ती 2026

वेतनमान

  • मेडिकल ऑफिसर: ₹56,100 – ₹1,77,500/- (लेवल-10)
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर: ₹44,900 – ₹1,42,400/- (लेवल-7)
  • फार्मासिस्ट ग्रेड-II: ₹29,200 – ₹92,300/- (लेवल-5)
  • लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड-I: ₹21,700 – ₹69,100/- (लेवल-3)
  • एनिमल अटेंडेंट: ₹18,000 – ₹56,900/- (लेवल-1)
  • बार्बर: ₹18,000 – ₹56,900/- (लेवल-1)
  • MTS (Sanitation) ग्रेड-III: ₹18,000 – ₹56,900/- (लेवल-1)
कुल पदों की संख्या : 60

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवारों की Computer Based Test (CBT) परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद पद के अनुसार निर्धारित संख्या में उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर आगे के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अंतिम चयन में Group B और Group C पदों के लिए CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी जबकि Group A पद के लिए CBT के साथ इंटरव्यू भी शामिल होगा। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही उम्मीदवार का अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को PGIMER की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी भरें। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र और लागू होने वाले अन्य दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म Submit करें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट/कॉपी सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

  • PGIMER भर्ती 2026 में आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 है।
  • PGIMER Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
  • इस भर्ती में कुल 60 पद हैं जिनमें PGIMER चंडीगढ़ के 57 और PGI Satellite Centre, Sangrur के 3 पद शामिल हैं।
  • PGIMER भर्ती 2026 में आयु सीमा क्या है?
  • Medical Officer के लिए 18–30 वर्ष और Computer Programmer के लिए 18–35 वर्ष है।
  • PGIMER Recruitment 2026 में कितना वेतन मिलेगा?
  • पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है जो ₹18,000 से ₹1,77,500/- तक है। Medical Officer का वेतनमान ₹56,100–₹1,77,500/- और Computer Programmer का ₹44,900–₹1,42,400/- है।
  • PGIMER भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?
  • उम्मीदवारों का चयन Computer Based Test (CBT) के आधार पर होगा। Group B और C पदों के लिए CBT के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेरिट के आधार पर चयन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top