www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

UPPSC उत्तर प्रदेश सामान्य विशेष भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश सामान्य विशेष भर्ती 2026 | UPPSC Assistant / Medical Professor Recruitment 2026

UPPSC Assistant Medical Professor 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन D-1/E-1/2026 के माध्यम से सामान्य विशेष भर्ती 2026 (Assistant Professor / Medical Professor) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसके लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नाम : सहायक प्रोफेसर / मेडिकल प्रोफेसर

विज्ञापन संख्या : D-1/E-1/2026
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 18.08.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 01.09.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 01.09.2026
  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹105/-
  • एससी / एसटी : ₹65/-
  • दिव्यांग : ₹25/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 26 वर्ष पद के अनुसार
  • अधिकतम आयु : 55 वर्ष पद के अनुसार
  • आयु की गणना : 01.07.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

योग्यता

सहायक प्रोफेसर / मेडिकल प्रोफेसर
  • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में M.S./M.D./DNB, D.M./DrNB/DNB, M.Ch. या M.D.S. जैसी संबंधित मेडिकल/सुपर-स्पेशियलिटी डिग्री होनी चाहिए। Anatomy, Physiology, Microbiology आदि कुछ गैर-मेडिकल विषयों में M.Sc. के साथ संबंधित विषय में PhD भी मान्य है। इसके साथ पद के अनुसार Senior Resident या Associate Professor के रूप में निर्धारित अनुभव आवश्यक Research Publications तथा Basic Course in Biomedical Research/Medical Education जैसी शर्तें भी पूरी करनी होंगी। कुछ विशेष पदों के लिए संबंधित विभाग में निर्धारित अवधि का अनुभव और अन्य समकक्ष योग्यताएँ भी मान्य हैं।
यह भी देखें : BOB Bank बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2026
वेतनमान : पे स्केल लेवल 11-14 पद के अनुसार
कुल पदों की संख्या : 1156

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Screening Examination और Interview के आधार पर किया जाएगा। Screening Examination में सफल उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट में Screening Examination के 75% अंक और Interview के 25% अंक शामिल किए जाएंगे। Screening Examination में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और दस्तावेज सही पाए जाने पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार सबसे पहले OTR (One Time Registration) पूरा करके OTR नंबर प्राप्त करें। इसके बाद UPPSC की वेबसाइट पर OTR से लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन में अपनी आवश्यक जानकारी और योग्यता भरें। फिर आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म Submit कर दें। आवेदन जमा करने के बाद पेमेंट स्लिप और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रिंट कॉपी के साथ अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं संबंधित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाकर रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट से या स्वयं आयोग के कार्यालय में जमा करें। आवेदन और दस्तावेजों को A-4 साइज के लिफाफे में रखें और Candidate Dashboard से डाउनलोड की गई ऑटो-फिल्ड Address Slip लिफाफे पर चिपकाएं। अगर एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन किया है तो प्रत्येक पद के लिए अलग लिफाफा भेजना होगा।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

  • UPPSC Medical Professor भर्ती 2026 में कितने पद हैं और Pay Scale क्या है?
  • कुल 1156 पद हैं और पद के अनुसार Pay Level-11 से Pay Level-14 तक वेतनमान है।
  • UPPSC Medical Professor भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
  • संबंधित विशेषज्ञता के अनुसार निर्धारित Medical Degree और जरूरी अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • UPPSC Medical Professor भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?
  • चयन Screening Exam और Interview से होगा। मेरिट में 75% परीक्षा और 25% Interview के अंक शामिल होंगे।
  • UPPSC Medical Professor का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
  • पहले OTR Registration करें फिर ऑनलाइन आवेदन भरकर शुल्क जमा करें और फॉर्म Submit करें।
  • UPPSC Medical Professor का फॉर्म भरने के बाद क्या करना होगा?
  • आवेदन का प्रिंट निकालकर जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाएं और आयोग को निर्धारित तरीके से जमा/भेजें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top