www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

MPHC म. प्र. हाई कोर्ट सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026

म. प्र. हाई कोर्ट सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026 | MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026

MP High Court Assistant Grade 3 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर 614/परीक्षा/2026 के अनुसार सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade 3) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर
पद का नाम : सहायक ग्रेड-3

विज्ञापन संख्या : 614/परीक्षा/2026
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 17.08.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 15.09.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 15.09.2026
  • संसोधन करने की अंतिम तारीख : 21.09.2026
  • सामान्य / अन्य राज्य : ₹943.40/-
  • ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹743.40/-
  • एससी / एसटी : ₹743.40/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.01.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार    

योग्यता

सहायक ग्रेड-3
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही MAP-IT (M.P. Agency for Promotion of Information Technology) या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्था/एजेंसी से CPCT परीक्षा उत्तीर्ण का स्कोर कार्ड होना चाहिए तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से Computer Application में 1 वर्षीय Diploma उत्तीर्ण होना चाहिए।
यह भी देखें : SBI भारतीय स्टेट बैंक कनिष्ठ लिपिक सहयोगी भर्ती 2026
वेतनमान : ₹ 19,500 – ₹62,000/- प्रतिमाह
कुल पदों की संख्या : 1174

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा। पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी जो 100 अंकों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार होगी और प्रत्येक पद के लिए लगभग 5 गुना अभ्यर्थियों को हिंदी टाइपिंग की कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा 50 अंकों की होगी जिसमें लगभग 350 शब्दों की हिंदी टाइपिंग 10 मिनट में करनी होगी। अंतिम चयन कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों और श्रेणीवार मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर जाकर Recruitment/Result → Online Application Forms/Admit Cards में उपलब्ध Registration लिंक से पंजीयन करें। पंजीयन के बाद प्राप्त User ID और Password से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें और Preview में जानकारी की जांच करके फॉर्म Submit करें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर दें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Form का Print Out निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

  • MP High Court Assistant Grade-3 भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
  • इस भर्ती के तहत 1174 Assistant Grade-3 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • Assistant Grade-3 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
  • उम्मीदवार के पास Graduation (स्नातक) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • Assistant Grade-3 का वेतन कितना है?
  • इस पद के लिए ₹19,500 से ₹62,000/- तक का Pay Scale निर्धारित है।
  • MP High Court Assistant Grade-3 के लिए आवेदन कैसे करें?
  • उम्मीदवार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Online आवेदन कर सकते हैं।
  • MP High Court Assistant Grade-3 भर्ती में चयन कैसे होगा?
  • उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा एवं निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top