www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

IOCL इंडियन ऑयल एक्जीक्यूटिव भर्ती 2026

इंडियन ऑयल एक्जीक्यूटिव भर्ती 2026 | IOCL Indian Oil Executive Recruitment 2026

IOCL Indian Oil Executive 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर IOCL/CO-HR/RECTT/2026/01 के माध्यम से एक्जीक्यूटिव (Executive) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद का नाम : एक्जीक्यूटिव

विज्ञापन संख्या : IOCL/CO-HR/RECTT/2026/01
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 14.08.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 03.09.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 03.09.2026
  • एड्मिट कार्ड की तारीख : 15.09.2026
  • परीक्षा की तारीख : 24.09.2026
  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹1000/-
  • एससी / एसटी : ₹0/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 26 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.07.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

योग्यता

ग्रेजुएट इंजीनियर ग्रेड ‘A’
  • उम्मीदवारों के पास संबंधित Engineering Branch में BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। Integrated/Dual Degree के तहत ME/M.Tech करने वाले उम्मीदवारों के पास 30 सितंबर 2026 तक BE/B.Tech और ME/M.Tech की Final Marksheet/Degree होनी चाहिए। Mechatronics, Robotics जैसी Combined/Integrated/Interdisciplinary Branch से BE/B.Tech करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
ऑफिसर (मार्केटिंग) ‘A’
  • उम्मीदवार की Qualifying Degree में Marketing Specialization होना चाहिए और इसका उल्लेख Final Degree Certificate में होना जरूरी है। यदि डिग्री में Specialization का उल्लेख नहीं है तो इसे संबंधित संस्थान के प्रमाण-पत्र से साबित करना होगा। डिग्री में अधिकांश Elective Subjects Marketing से संबंधित होने चाहिए।
अधिकारी (कानून) ‘A’
  • उम्मीदवार की LLB डिग्री Bar Council of India (BCI) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। यदि उम्मीदवार Law Firm किसी Practicing Advocate के Chamber या स्वतंत्र रूप से Law Practice का अनुभव बता रहा है तो Document Verification के समय Bar Council of India का Original Registration Certificate प्रस्तुत करना होगा।  
असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर ‘A0’
  • उम्मीदवार के पास M.Sc. (Chemistry) की डिग्री होनी चाहिए। Biochemistry, Pharmacy, Toxicology, Geochemistry, Pharmacology, Food Technology आदि अन्य शाखाओं की M.Sc. डिग्री इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगी।
डिप्लोमा इंजीनियर ‘E0’
  • Sandwich Diploma Course जिसमें Industrial Training शामिल हो और बीच में कोई ब्रेक न हो मान्य है। Lateral Entry के जरिए किया गया Diploma भी मान्य होगा बशर्ते उम्मीदवार ने Diploma के 4 Semester में निर्धारित प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। Combined, Integrated या Inter-disciplinary subjects में किया गया Diploma इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।
यह भी देखें : CPCL चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन गैर कार्यकारी भर्ती 2026
वेतनमान : ₹30,000 – ₹1,60,000/- प्रतिमाह
कुल पदों की संख्या : 470

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले Computer Based Test (CBT) के आधार पर किया जाएगा। CBT में सफल और शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के Documents Verification किए जाएंगे इसके बाद उन्हें Skill, Proficiency और/या Physical Test (SPPT) देना होगा जो केवल क्वालिफाइंग होगा। अंतिम चयन के लिए CBT में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ SPPT पास करना और निर्धारित पात्रता व मेडिकल फिटनेस पूरी करना जरूरी होगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार IndianOil की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply Online लिंक से आवेदन करें। सबसे पहले New Registration करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें इसके बाद मिले Registration Number और Password को सुरक्षित रखें। फिर आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें और Preview में पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। सही जानकारी होने पर Complete Registration करें फिर Payment करके आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में Submit कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद Application Form और Payment Receipt सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

1. IOCL Executive Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 470 Executive पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. IOCL Executive भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास पद के अनुसार B.Tech, B.E. या Diploma की योग्यता होनी चाहिए।

3. IOCL Executive पद पर वेतन कितना मिलेगा?
इस भर्ती में वेतनमान ₹30,000 से ₹1,60,000/- तक है।

4. IOCL Executive Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार Indian Oil Corporation Limited (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Online Apply कर सकते हैं।

5. IOCL Executive Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top