www.सरकारीजॉब.com
सरकारी जॉब | एड्मिट कार्ड | रिज़ल्ट

ऑयल इंडिया भर्ती 2026: Grade A, B और C के पदों पर भर्ती, ₹2,20,000 तक वेतन

ऑयल इंडिया भर्ती 2026 | Oil India Grade A, B & C Recruitment 2026

Oil India Grade A, B & C 2026

इस जॉब के बारे मे जानकारी :- ऑयल इंडिया लिमिटेड की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर HRAQ/REC-EX-B/2026-03 के माध्यम से Grade A, B & C के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

विभाग का नाम : ऑयल इंडिया लिमिटेड
पद का नाम : ग्रेड ए, बी और सी

विज्ञापन संख्या : HRAQ/REC-EX-B/2026-03
www.सरकारीजॉब.com

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : 15.10.2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 14.11.2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 14.11.2026
  • CBT परीक्षा की संभावित तारीख : 28.12.2026
  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹500/-
  • एससी / एसटी : ₹0/-
  • भुगतान का माध्यम : आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें यह आपको आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 29 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 42 वर्ष
  • आयु की गणना : 14.11.2026
  • ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार

योग्यता

सुपरिंटेंडिंग रिसर्च साइंटिस्ट (Superintending Research Scientist)
  • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में PhD होनी चाहिए। इसके लिए रसायन विज्ञान, भूविज्ञान/एप्लाइड जियोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग या पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में निर्धारित मास्टर डिग्री में न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 4 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए।
सीनियर ऑफिसर (मैकेनिकल) (Senior Officer – Mechanical)
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 4 वर्ष की स्नातक डिग्री और कम से कम 65% अंक होने चाहिए। ऑटोमेशन, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल, पावर, मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन, मेकाट्रॉनिक्स, माइनिंग, मरीन और रोबोटिक्स जैसी संबंधित विशेषज्ञताओं को विज्ञापन में निर्धारित शर्तों के अनुसार स्वीकार किया जाएगा।
सीनियर ऑफिसर (पेट्रोलियम) (Senior Officer – Petroleum)
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में न्यूनतम 2 वर्ष की मास्टर डिग्री और कम से कम 60% अंक होने चाहिए। स्नातक स्तर पर इंजीनियरिंग की योग्यता भी आवश्यक है।
सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर / सीनियर इंटरनल ऑडिटर (Senior Accounts Officer / Senior Internal Auditor)
  • उम्मीदवार ICAI या ICMAI का एसोसिएट सदस्य (Associate Member) होना चाहिए। आवेदन के लिए संबंधित सदस्यता प्रमाणपत्र आवश्यक है।
हिंदी अधिकारी (राजभाषा) (Hindi Officer – Official Language)
  • उम्मीदवार के पास हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। साथ ही राजभाषा कार्यान्वयन, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद या संबंधित कार्य में कम से कम 3 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए।
कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी (Confidential Secretary)
  • उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ 1 या 2 वर्ष का सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस या एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट डिप्लोमा अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कंप्यूटर एप्लिकेशन का ज्ञान और सेक्रेटेरियल कार्यों में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
यह भी देखें : IRCON ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस भर्ती 2026 – योग्यता, स्टाइपेंड और आवेदन की पूरी जानकारी
वेतनमान : ₹50,000 – ₹2,20,000/- प्रतिमाह पद के अनुसार
कुल पदों की संख्या : 32

चयन प्रक्रिया

Grade B और Grade C के पदों के लिए चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। CBT 100 अंकों का होगा और अंतिम मेरिट में इसका 85% वेटेज रहेगा, जबकि इंटरव्यू के 15 अंक जोड़े जाएंगे। CBT की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी। UR, OBC-NCL और EWS पदों के लिए CBT में न्यूनतम 50 अंक तथा SC/ST/PwBD के लिए निर्धारित पदों पर न्यूनतम 40 अंक आवश्यक हैं। 

Grade A के हिंदी अधिकारी और कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी पदों के लिए CBT के बाद प्रोफिशिएंसी/स्किल टेस्ट होगा। CBT के अंक मेरिट के लिए गिने जाएंगे जबकि स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा। हिंदी अधिकारी के लिए अनुवाद, निबंध लेखन, कंप्यूटर एप्लिकेशन और द्विभाषी टाइपिंग जैसे टेस्ट हो सकते हैं। कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी के लिए शॉर्टहैंड और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट होगा। अंत में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस आवश्यक होगी।

आवेदन कैसे करें

Oil India Limited भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार Oil India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और संबंधित भर्ती विज्ञापन के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें। पहले रजिस्ट्रेशन करके ईमेल और मोबाइल नंबर सत्यापित करें। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और श्रेणी का विवरण भरें। हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और लागू श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करें। सामान्य/OBC-NCL उम्मीदवार ₹500 + लागू टैक्स का शुल्क जमा करें छूट प्राप्त श्रेणियों को शुल्क नहीं देना है। फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण जाँच लें क्योंकि सबमिट होने के बाद आवेदन में बदलाव नहीं किया जा सकता। आवेदन की अंतिम तारीख 14 नवंबर 2026, सुबह 11:00 बजे है। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक
Whatsapp चैनल जॉइन करें लिंक
Telegram चैनल जॉइन करें लिंक

FAQ – समान्यतः पुछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. Oil India Limited Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: पद के अनुसार संबंधित विषय में स्नातक डिग्री मास्टर डिग्री, PhD या अन्य निर्धारित व्यावसायिक योग्यता आवश्यक है।

प्रश्न 2. Oil India Limited Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: पद और श्रेणी के अनुसार अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आयु की गणना 14 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

प्रश्न 3. Oil India Limited Recruitment 2026 में कितना वेतन मिलेगा?
उत्तर: Grade A में ₹50,000–₹1,60,000, Grade B में ₹60,000–₹1,80,000 और Grade C में ₹80,000–₹2,20,000 का वेतनमान निर्धारित है।

प्रश्न 4. Oil India Limited Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: Grade B और Grade C के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और पर्सनल इंटरव्यू होगा।

प्रश्न 5. Oil India Limited Recruitment 2026 के लिए आवेदन की तारीख क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top